फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Other community youth organically at tampering

दूसरे समुदाय के युवक के छेड़छाड़ करने पर बवाल

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
ईदगाह के पास कक्षा 12 की छात्रा के साथ शनिवार की रात में छेड़छाड़ को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षुब्ध लोगों को समझा-बुझाकर अलग किया और छेड़छाड़ कर रहे युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


 छपरौली रोड पर स्थित ईदगाह के पास शनिवार की रात में मोहल्ले की रहने वाली एक कक्षा 12 की छात्रा दुकान से सामान लेने घर से निकली। तभी वहां से गुजर रहे दूसरे समुदाय के एक युवक ने उससेे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा शोर मचाकर घर की तरफ दौड़ी तो उसके परिवार के काफी संख्या में लोग वहां आ गए।
विज्ञापन


जबकि छेड़छाड़ कर रहे दूसरे समुदाय के लोग भी सामने आ गए और देखते ही देखते क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह क्षुब्ध लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed