{"_id":"58a5ea214f1c1b941ad83dff","slug":"not-to-vote-on-the-accountant-s-family-threatened-to-leave-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट न देने पर लेखपाल के परिवार को गांव छोड़ने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोट न देने पर लेखपाल के परिवार को गांव छोड़ने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
threat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मनचाही वोट न देने पर एक ओर परिवार को धमकी मिल रही है। बालैनी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द गांव की लेखपाल युवती के परिवार को गांव के जिम्मेदार व्यक्ति ने गांव छोड़ने तक की धमकी दे दी। इससे परिजन दहशत में हैं। पीड़ितों ने एसपी दफ्तर पर में शिकायत की है।
सैदपुर खुर्द गांव की युवती चित्रा ने एसपी दफ्तर पर दिए शिकायत पत्र में बताया वे चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद पर अलीगढ़ में तैनात है। उनका परिवार गांव में रहता है। गांव का जिम्मेदार व्यक्ति उनके परिवार पर अपने समर्थक प्रत्याशी पर वोट डालने का दबाव बना रहा था। उनके परिवार ने अपनी मर्जी से वोट डाली। इसे लेकर आरोपी व्यक्ति उनके परिवार से रंजिश रख रहा है। उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपी उनको गांव छोड़ने की धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएसपी अजीजुल हक ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
उल्लेखनीय है कि मनचाही वोट न देने पर संतोषपुर गांव में मारपीट कर महिला के फाड़ दिए थे। बाद में उसके परिवार पर हमला किया। वहीं छपरौली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में एक मकान पर पथराव करने के बाद कालिख तक पोती जा चुकी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन अभी तक खुराफाती पकड़े नहीं गए है। पीड़ित परिवार दहशत में है।