फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mumajim used to get the warrant

मुल्जिम से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद 

Thu, 30 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 30 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mumajim used to get the warrant
शाहिद उर्फ लंगड़ा - फोटो : amar ujala
बागपत के अमीनगर सराय कस्बा के सराफ अंकित वर्मा के मकान में चार माह पहले हुई करीब एक करोड़ रुपये की डकैती के मामले में मेरठ जेल में बंद शाहिद से रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। पुलिस वारदात में लूटी लाइसेंसी पिस्टल बरामद नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


सराफ अंकित वर्मा के मकान में नवंबर 2016 में बदमाशों ने डाका डाला था। परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लाइसेंसी पिस्टल, आभूषण और सामान लूटकर ले गई थी। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई थी। सहारनपुर और गाजियाबाद में बदमाश पकड़े थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इस वारदात का भी इकबाल किया था। पकड़ा गया आरोपी शाहिद निवासी धौलड़ी, मेरठ जेल में बंद है। कोर्ट की अनुमति पर सिंघावली अहीर पुलिस ने शाहिद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचे और दो कारतूस को लुहारी से बरामद किया। पुलिस उससे लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद नहीं कर पाई है। उसने अपने फरार साथियों पर पिस्टल होने का दावा किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया लूटी गई पिस्टल को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


डकैती डालने के बाद गए लुहारी 
अमीनगर सराय। आरोपी शाहिद ने पुलिस पूछताछ में बताया डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथी शंकर उर्फ अमन के घर लुहारी गए थे। वहां पर ही सामान और असलाह रख दिए थे। वहां से सभी साथी अलग-अलग स्थानों पर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed