फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kidnapping had not been went with her boyfriend

अपहरण नहीं हुआ था, प्रेमी संग गई युवती

Mon, 25 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 25 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी से पांच तीन दिन पहले हुए युवती के अपहरण के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। युवती ने पुलिस के पास भेजे शिकायत पत्र में बताया उसका किसी ने अपहरण नहीं किया, वह तो अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। उसने परिजनों से ऑनर किलिंग की आशंका जताकर पुलिस सुरक्षा मांगी है।   
विज्ञापन


अमीनगर सराय के एक परिवार के लोगों ने 19 जुलाई को देर शाम पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी बेटी का स्कार्पियो सवार चार लोगों ने अग्रवाल मंडी टटीरी से अपहरण कर लिया है। इससे पुलिस टेंशन में आ गई थी। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई थी। रविवार को पुलिस के पास युवती का शिकायत पत्र पहुंचा। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया  युवती ने पत्र के माध्यम से बताया वह बालिग है। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। वह हापुड़ के एक युवक से शादी करना चाहती है। उसकी शादी से उसके परिजन खुश नहीं है। वे उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। उसने सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज हुआ ःबड़ौत। सिरसली गांव मेें बृहस्पतिवार को देर शाम ग्रामीण और ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली द्वारा कालाबाजारी के लिए जा रहे राशन को पकड़ने के मामले में शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बिनौली थाने में राशन डीलर संतोष पत्नी सत्यवीर और गाड़ी चालक रमेश पुत्र रविदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


पति पर पिटाई करने का आरोप , हंगामा 
बागपत। दिल्ली निवासी महिला ने पुलिस को दिए पत्र में बताया उसका पति उसे बागपत की माता कॉलोनी में लेकर रहते हैं। आरोपी पति उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, आरोपी युवक ने कहा उसकी पत्नी उस पर गलत आरोप लगा रही है। उसकी हिमायत में कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed