फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   including the salesman Two shot

सेल्समैन समेत दो को गोली मारी

Thu, 27 Apr 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली Updated Thu, 27 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
including the salesman Two shot
जिला अस्पताल में गोली का निशान दिखाते रठौड़ा के घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रठौड़ा गांव में शराब ठेका सेल्समैन और दुकानदार को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


 रठौड़ा निवासी अमरपाल ने बताया वह गांव के देसी शराब के ठेके का सेल्समैन है। मंगलवार की रात में करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर गांव के ही दो युवक ठेके पर पहुंचे और शराब मांगने लगे। रुपये मांगते हुए जैसे ही शराब का पव्वा देने लगा तभी आरोपी युवकों ने उसको गोली मार दी। एक गोली हाथ में लगी और दूसरी गोली उसके पेट से होकर गुजरी।
विज्ञापन


इससे वह घायल हो गया। इससे पहले आरोपी गांव के दुकानदार नवाब अली के पास पहुंचे थे। कोल्डड्रिंक और अन्य सामान मांगा था। इसके लिए उनसे रुपये मांगे तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी थी। नवाब अली भी गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद आरोपी धमकी देेकर भाग गए। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में पहुंचकर उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों का कहीं पता नहीं चला। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी गौरव और गोली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।


छपरौली थानाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। छपरौली पुलिस के मुताबिक आरोपी गौरव मुजफ्फरनगर जेल में बंद था। पिछले एक माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। दोनों शराब पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed