फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Including a girl of three people at Baraut in cash, bike robbed

बड़ौत क्षेत्र में महिला समेत तीन लोगोंं से नगदी, बाइक लूटी

Mon, 28 Nov 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 28 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत । अमीनगर सराय रोड पर शनिवार की देर रात समारोह से बाइक पर लौट रहे महिला समेत तीन लोगों से गैस गोदाम के पास तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर हजारों रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


लूट का शिकार हुए निखिल         पुत्र वीरेंद्र निवासी कमला नगर बड़ौत अपने दोस्त अमित और उसकी पत्नी विनीता निवासी आजाद नगर के साथ अमीनगर सराय रोड पर शादी समारोह में गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो अमीनगर सराय रोड पर गैस गोदाम के नजदीक तीन तमंचाधारी बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों  ने उनसे आठ हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली और जान से मारने की धमकी  देकर  भाग गए। 
विज्ञापन


 इसकी सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में निखिल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।  पुलिस ने इस मामले की जांच के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed