{"_id":"b6b97b624ba4bf11e8622adb9ec5ed1c","slug":"holding-three-crooks-who-steal-bullet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट चुराने वाले तीन पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलेट चुराने वाले तीन पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया। तीनों के पास से पांच बुलेट समेत नौ बाइक, एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ है। खास बात यह है कि यह गैंग अधिकांश बुलेट (रॉयल इनफिल्ड) ही चोरी करता है।
पकड़े गए आरोपी दिल्ली के गोकलपुरी निवासी रोहन, बरवाला गांव के दीपक और मेरठ के करनावल गांव का पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू है। जबकि उनका साथी दिल्ली के गोकलपुरी निवासी गगन भागने में कामयाब हो गया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतीश चंद्रा ने बताया है कि गैंग का लीडर रोहन है।
ये दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र से बुलेट बाइक चोरी करते है और बागपत, मेरठ और मुजफ्फरनगर में बेच देते है। गैंग के दो आरोपी गगन और करनावल गांव का अनुज फरार चल रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
बीबीए का छात्र है दीपक
बागपत। आरोपी दीपक ने बताया कि वह हरिद्वार की एक यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रहा है। रोहन ने बताया कि उसके पिता रामकुमार हरियाणा रोडवेज में थे, उनकी मौत हो चुकी है।
पुलिस के स्टीकर का इस्तेमाल
बागपत। बाइक चोर गैंग के पास से मिली दो रॉयल इनफिल्ड पर पुलिस और सीआरपीएफ के स्टीकर लगे है। आरोपियों ने बताया कि यह स्टीकर पुलिस से बचने के लिए लगा रखे थे।
एक माह में 23 बुलेट चोरी की
बागपत। गैंग लीडर रोहन ने बताया कि उसने एक माह में 23 रॉयल इनफिल्ड चोरी कर बेची है। एक बाइक को 20 हजार रुपये में बेचते है। डेढ़ माह पूर्व ही वह मुजफ्फरनगर जेल से छूटा था।
बागपत के सदस्यों को छोड़ा?
बागपत। आरोपी रोहन ने बताया कि उसके गैंग में 9-10 लोग शामिल हैं। उसने पुलिस को अपने सात सदस्यों को पकड़वा दिया था। मगर, पुलिस ने चार सदस्यों को छोड़ दिया। उसका आरोप है कि पुलिस ने बागपत जनपद के आरोपियों को सेटिंग करके छोड़ा है।
इस बारे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतीश चंद्रा का कहना है कि गैंग में जो लोग शामिल है, वे जेल गए है। दो आरोपी फरार है। किसी को भी नहीं छोड़ा गया है।