हेड कांस्टेबल ने सुसाइड किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव धनौरा सिल्वर नगर निवासी चंद्र पाल राणा पुत्र महावीर राणा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद तैनात थे। वे अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे। परिजनों के अनुसार चंद्रपाल सोमवार को सुबह के समय अपने घर से ड्यूटी पर गए। सुप्रीम कोर्ट के बाहर उनकी तैनाती थी। वहां पर ही चंद्र पाल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पता चलते ही गांव से काफी लोग दिल्ली पहुंच गए। पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव में लाया गया। बताया जाता है कि वे पिछले कई दिन से टेंशन में नजर आ रहे थे। डिप्रेशन में ही उसने आत्महत्या की है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।