{"_id":"57aa3ab74f1c1be15bee4bf3","slug":"guava-family-break-attack-on-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरूद तोड़ने के विरोध पर परिवार पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरूद तोड़ने के विरोध पर परिवार पर हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
रमाला । किशनपुर बराल गांव में बाग में अमरूद तोड़ने का विरोध करने पर विशेष समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के एक परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित ने रमाला थाना में छह लोगों को नामजद कर तहरीर दी।
किशनपुर बराल गांव के कृष्ण पाल का अमरूद का बाग है। मंगलवार को उनकी बेटी नीतू बाग में अमरूद की देखरेख कर रही थी। इसी दौरान गांव के विशेष समुदाय के तीन-चार युवक बाग में पहुंचे और अमरूद तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपी नीतू के साथ झगड़ा करने लगे।
आरोप है कुछ ही देर बाद आरोपियों ने कृष्णपाल के घर पर धावा बोल दिया। इससे कृष्णपाल, कमलेश और चचेरे भाई कपिल घायल हो गए। इससे मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में टकराव की स्थिति बनी है।