फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five thousand Zahid Tilpani arrested

पांच हजारी जाहिद तिलपनी गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Thu, 11 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five thousand Zahid Tilpani arrested
पांच हजार के इनामी जाहिद तिलपनी को पुलिस ने डौला गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने क्षेत्र की तीन हत्या और दर्जनों लूट की घटनाओं का इकबाल किया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोपी अमीनगर सराय के एक सर्राफ को भी हिरासत में ले लिया है। इसके विरोध में कस्बा की ज्वैलर्स की दुकानें बंद रही।
विज्ञापन


तिलपनी गांव का जाहिद क्षेत्र में लगातार लूट और हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। बुधवार को पुलिस ने उसे डौला गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने कई राज उगले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी जाहिद ने बताया कि लूट के विरोध करने पर उसने सिंघावली अहीर गांव के सतवीर शर्मा की 13 सितंबर 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


एक माह पूर्व 13 अगस्त को बरसिया गांव के फरीमूुद्दीन की गोली मारकर हत्या की थी। इसके अलावा अक्तूबर माह में बसा टीकरी के वैन चालक अनिल की हत्या करने का इकबाल किया है। इसके अलावा उसने दर्जनों लूट की घटना का इकबाल किया है। मंगलवार की रात भी उसने बिनौली क्षेत्र से भैंस चोरी की थी। डौला गांव में बुधवार सुबह कोहरे का फायदा उठाकर उसका लूट करने का इरादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी जाहिद ने बताया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण कस्बा अमीनगर सराय के एक सर्राफ को बेचता है। पुलिस ने आरोपी सर्राफ को भी हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में कस्बे के ज्वैलर्स व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।

सिंघावली अहीर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी जाहिद पकड़ा गया है। उसने कई घटनाओं का इकबाल किया है। फिलहाल उससे सामान बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।


मारपीट करके खुद फंस गया आरोपी जाहिद
बागपत। पुलिस सूत्रों का कहना  है कि आरोपी जाहिद की कई दिन से क्षेत्र में ही लोकेशन मिल रही थी। बुधवार सुबह डौला गांव में उसने किसी से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed