{"_id":"6add1cba004620c0fa021fd0","slug":"varanasi-zone-ranks-first-in-the-state-in-igrs-emphasis-on-crime-control-varanasi-news-c-20-vns1056-1592714-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आईजीआरएस में वाराणसी जोन को प्रदेश में प्रथम स्थान, अपराध नियंत्रण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आईजीआरएस में वाराणसी जोन को प्रदेश में प्रथम स्थान, अपराध नियंत्रण पर जोर
विज्ञापन
एडीजी जोन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोड़ा ने शनिवार को वाराणसी जोन कार्यालय में समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आगामी त्योहारों, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख अपराधों के पर्दाफाश, लंबित विवेचना और मालों के निस्तारण की समीक्षा हुई। जनशिकायतों और आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। वाराणसी जोन पुलिस को आईजीआरएस में प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
एडीजी जोन नवीन अरोरा ने वांछित आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई और सक्रिय अपराधियों की निगरानी के निर्देश दिए। तकनीकी प्रणालियों जैसे वाई-एप, ई-ऑफिस, सीसीटीएनएस और आई-गॉट की प्रभावी निगरानी की भी समीक्षा की। ई-साक्ष्य और ई-समन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। एडीजी जोन ने कहा कि जोन स्तर पर चार-स्तरीय अभियान चलाए जा रहे हैं। इनमें प्रदेश स्तर पर 60 व 90 दिवस विवेचना निस्तारण अभियान शामिल है। जोन स्तर पर ई-साक्ष्य और परिक्षेत्र स्तर पर साइबर व ई-समन जैसे अभियान चल रहे हैं। अवैध शराब, मादक पदार्थों के तस्करों और साइबर अपराधों के नियंत्रण के लिए विशेष कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया गया। कमेटियों की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे। ये कमेटियां अपराधों के प्रभावी नियंत्रण के मानक संचालन प्रक्रिया प्रस्तुत करेंगी। जनपदों के प्रदर्शन की बात करें तो 60 व 90 दिवस विवेचना निस्तारण में मऊ का प्रदर्शन बेहतर रहा। वहीं, गाजीपुर को सुधार के निर्देश दिए गए। ई-समन तामील में आजमगढ़ ने सबसे अच्छी कार्रवाई की, जबकि बलिया को सुधार के लिए निर्देशित किया गया। एडीजी जोन ने बताया कि अनुशासन बनाए रखने के लिए परेड अनिवार्य है। अधिकारियों को मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड में शामिल होने के निर्देश दिए गए।