{"_id":"5a41521b4f1c1b193e8baeed","slug":"firing-in-the-mill-six-farmers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में फायरिंग, छह किसान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल में फायरिंग, छह किसान घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलकपुर चीनी मिल में सोमवार की रात में गन्ना तौलने के विवाद को लेकर ढिकाना के हथियार बंद लोगों ने जौनमाना के किसानों पर हमला बोल दिया। उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया और फायरिंग की। मिल में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायल छह लोगों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों गांव के किसानों में तनाव को देख पुलिस तैनात है।
रविवार की रात में ढिकाना और जौनमाना के किसानों के बीच मिल गेट पर गन्ना तौलने को लेकर विवाद हो गया था, लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया गया था। सोमवार की रात में जब जौनमाना के किसान मिल गेट पर गन्ना लेकर पहुंचे तो ढिकाना के 15-20 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
उन्होंने लाठी-डंडों पर धारदार हथियारों से जो भी गांव का आदमी मिला, उस हमला बोल दिया और तमंचों से फायरिंग की। इस दौरान भगदड़ मच गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फायरिंग करके भाग निकले।
विज्ञापन
इस हमले में जौनमाना गांव के सुरेंद्र पुत्र बीरबल, योगेंद्र पुत्र ओमवीर, योगेश पुत्र रामपाल, आदेश पुत्र हरपाल, मोनू पुत्र योगेंद्र व अन्य कई लोग घायल हुए है। इस घटना को लेकर दोनों गांवों के किसानों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।