{"_id":"58add9474f1c1b5e15b23aa1","slug":"father-stranded-in-minor-show-to-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को नाबालिग दर्शाने में फंसे पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को नाबालिग दर्शाने में फंसे पिता
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिंदौड़ा गांव के स्कूल में हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की हत्या करने के आरोपी गौरव को उसके पिता ने नाबालिग दर्शाने का प्रयास किया। एक स्कूल से उसका फर्जी आठवीं का सर्टिफिकेट तैयार कराया। कोतवाली में आरोपी पिता और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
सिंघावली अहीर गांव निवासी हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की अप्रैल 2016 को स्कूल में गोली मारकर हत्या की। इसमें गौरव निवासी निरपुड़ा भी शामिल रहा था। पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी गौरव के पिता नरेश पाल राणा ने अपने बेटे को नाबालिग दर्शाने का प्रयास किया। ताकि केस में मदद मिल सके।
इसके लिए नरेश ने किशोर न्याय बोर्ड में शपथ पत्र दिया कि उसके बेटे गौरव का जन्म तीन जुलाई 1999 को हुआ है। उसने दोघट के एक पब्लिक स्कूल में एलकेजी से आठवीं तक शिक्षा ग्रहण की है। कक्षा नौ में उसने मवी कलां गांव के इंटर कॉलेज में प्रवेश लिया था। उसने दस्तावेज भी दाखिल कर दिए थे। जांच में पता चला उसका आठवीं का सर्टिफिकेट फर्जी है।
विज्ञापन
दोघट के पब्लिक स्कूल के अध्यापकों ने बताया गौरव उनके स्कूल में पढ़ा ही नहीं है। इस मामले को गंभीरता से लेकर किशोर न्याय बोर्ड के कर्मचारी मुन्ना खां की तहरीर पर आरोपी नरेश पाल राणा और उसके बेटे गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाली पुलिस ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।