फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer suicide in Dagarpur ins financial straits

डगरपुर में किसान ने आर्थिक तंगी में दी जान

Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
डगरपुर गांव में किसान ने आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका खेत में पेड़ पर शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। किसान पिछले कई दिन से टेंशन में चल रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


किसान जितेंद्र (33) मंगलवार शाम अपने खेत में गया था। वहां से वापस घर नहीं लौटा। इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। रात करीब 11 बजे खेत में परिजन गए तो जितेंद्र का शव ट्यूबवेल के पास आम के पेड़ पर लटका मिला। घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्टने कहा जितेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी की तो पता चला जितेंद्र आर्थिक तंगी से परेशान था। पिछले कई दिन से घर में विवाद चल रहा था। इस कारण उसने यह कदम उठाया है। उधर, मृतक के परिजन घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम 
चांदीनगर । मृतक जितेंद्र के तीन बेटे और एक बेटी है। घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed