फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expressway construction staff looting

एक्सप्रेस-वे निर्माण करने वाले कर्मचारियों से लूटपाट 

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Expressway construction staff looting
पैरीफेरल हाईवे पर लूट के बाद चांदीनगर थाने तहरीर देने जाते पीड़ित लोग - फोटो : amar ujala
बागपत के चांदीनगर में पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने वाले कर्मचारियों से शनिवार रात बदमाशों ने मारपीट कर हजारों की नगदी और पांच मोबाइल लूट लिए। इससे पीड़ित काफी भयभीत है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


सिंगौली तगा गांव की 23 नंबर पुलिया के पास बने अस्थाई क्वाटर में कर्मचारी रहते है। शनिवार रात करीब ढाई बजे तीन बदमाश वहां पर पहुंचे और कर्मचारियों से लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। बदमाश मैनपुरी निवासी कर्मचारी बंटू से दो हजार रुपये व एक मोबाइल, आकाश से एक हजार रुपये व एक मोबाइल, बिरजू से एक हजार रुपये, एक मोबाइल, साधू से 500 रुपये और एक मोबाइल तथा बिहार के कर्मचारी दयानंद से 850 रुपये और एक मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन


जाते समय बदमाशों ने धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। बाद में उन्होंने घटना की जानकारी अपने ठेकेदार और पुलिस को दी। पीड़ितों के मुताबिक अपराधी आसपास के क्षेत्र के ही प्रतीत हो रहे हैं। घटना से पीड़ित काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चांदीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। इस संबंध में तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल की दुकान में चोरी 
दाहा। दोघट कस्बा में स्थित निगम मोबाइल सेंटर से शनिवार रात चोरों ने 60 हजार रुपये की नगदी समेत मोबाइल और सामान चोरी करके ले गए। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।

 दोघट कस्बा निवासी मनोज पुत्र हरपाल सिंह की कस्बे में ही मोबाइल की दुकान है। वह शनिवार रात दुकान बंद करके अपने घर पर गया था। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचा, तो दुकान का ताला टूटा मिला और गल्ले में रखी 60 हजार की नगदी, 35 मोबाइल और अन्य कीमती सामान गायब मिला तथा लैपटॉप टूटा हुआ मिला। तलाश करने के बाद भी सामान का कहीं पता नहीं चला। उन्होंने गायब सामान को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उनका कहना है कि चोरों ने दुकान में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस से घटना की शिकायत की। दोघट थानाध्यक्ष रणवीर यादव का कहना है दुकान में चोरी की घटना हुई है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed