{"_id":"59023bfa4f1c1b9a19c0bf3f","slug":"do-behanon-se-asleel-harkatein-photo-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों से अश्लील हरकतें, फोटो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बहनों से अश्लील हरकतें, फोटो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बिनौली क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों के अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। दलित व्यक्ति ने बताया उसकी बेटी और भतीजी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। दोनों बहनें सुबह को सड़क पर दौड़ लगाने जाती है। गांव के दो युवक भी दौड़ लगाते हैं।
इन युवकों ने दोनों लड़कियों को पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और अपने मोबाइल में उनके फोटो खींचे। फोटो से उनको ब्लैकमेल करने लगे। एक दिन आरोपियों ने गलत नियत से उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उनके अश्लील फोटो खींचे। गाली-गलौज कर धमकी दी।
बाद में आरोपियों ने फोटो को वायरल कर दिया। इससे उनकी काफी बदनामी हो रही है। इससे दोनों लड़कियों की शादी करने में भी काफी परेशानी होगी। गांव के कुछ लोग केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने घटना की थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।