फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dharmendra Kirtl and Mohkm wrestler Punk Act

धर्मेंद्र किरठल और मोहकम पहलवान पर गुंडा एक्ट 

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra Kirtl and Mohkm wrestler Punk Act
police - फोटो : amar ujala
बागपत। विधानसभा चुनाव 2017 नजदीक आते ही पुलिस ने धर्मेंद्र किरठल और मोहकम पहलवान समेत कई लोगों पर शिकंजा कस दिया। जिला प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर तैयारी में जुड़े हैं। अफसरों का इरादा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराना है। इसके लिए गांव-कस्बों में भ्रमण कर स्थितियों का जायजा ले रहे है। अपराधियों का चिट्ठा खंगाला जा रहा है। इसी के आधार पर गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने धर्मेंद्र किरठल समेत कई लोगों पर कार्रवाई कर दी है। रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने बताया  आरोपी किरठल गांव के धर्मेंद्र, पूर्व प्रधान के पति कृष्णपाल, योगेंद्र, बिल्लू, असारा गांव के मोहकम पहलवान, जाकिर, साबिर, हाशिम, सूप गांव के देवेश और जितेंद्र के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि किरठल गांव के धर्मेंद्र और पूर्व प्रधान पति कृष्णपाल और असारा गांव के मोहकम पहलवान पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी प्रशासनिक अफसरों ने जिला बदर की कार्रवाई की थी।  
विज्ञापन


जिवाना में भट्ठे से पिस्टल बरामद, मालिक गिरफ्तार 
बागपत। जिवाना गांव में ईंट भट्ठे पर पुलिस ने दबिश देकर पिस्टल बरामद कर भट्ठा मालिक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा।  रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने बताया भट्ठे पर अवैध हथियार होने की जानकारी मिली थी। इसी पर शनिवार रात भट्ठे पर दबिश दी। वहां से अवैध पिस्टल बरामद हुई है। उसी समय आरोपी भट्ठा मालिक जितेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने पिस्टल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। आरोपी जितेेंद्र को कोर्ट में पेश किया । वहां से उसको जेल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed