{"_id":"591b5ac54f1c1b9c0cf22ac3","slug":"clash-in-two-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूंब में मामूली बात पर दो समुदायों में मारपीट, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूंब में मामूली बात पर दो समुदायों में मारपीट, तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली-बागपत
Updated Wed, 17 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूंब गांव में मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने मारपीट कर महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाकर तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
लूंब गांव में दो पक्षों में पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। सोमवार को शाम के समय दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी मारपीट में बदल गई। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह झगड़ा शांत कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इससे वहां भगदड़ मच गई। एक पक्ष के युवक ने छपरौली थाने में पहुंचकर बताया आरोपियों ने घर में घुसकर उसके और उसकी माता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
माता के साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर तीन युवकों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने कहा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। गांव में शांति का माहौल है।