फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brick farmer dead

किसान की ईंट मार कर हत्या

Thu, 24 Mar 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 24 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Brick farmer dead
हलालपुर गांव में राजीव की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
छपरौली। हलालपुर गांव में किसान राजीव उर्फ रौजी (38) की ईंटों से कुचलकर हत्या करने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है कि शराब पीते समय गाली देने पर दोस्तों ने ही राजीव को मौत के घाट उतारा है। खुद को फंसने के डर से आरोपियों ने उसके शव को ईख के खेत में गन्ने की पत्तियों छुपा दिया था। 
विज्ञापन


  परिजनों के मुताबिक राजीव उर्फ रौजी को सोमवार को शाम के समय गांव के ही तीन युवक घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद राजीव वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। जो युवक उसे लेकर गए थे, उनसे जानकारी की तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। 
विज्ञापन


मंगलवार को देर शाम किसान ओमपाल सिंह के गांव से सटे खेत में उस समय राजीव का शव दिखाई दिया, जब पड़ोसी किसान अपने खेत में पानी चला रहा था। शव गन्ने की पत्तियों से ढका हुआ था। शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव के काफी लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसपी रवि शंकर छवि और छपरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मृतक के पिता जगमोहन सिंह ने गांव के ही सुनील कश्यप, अंकित और देवेंद्र के खिलाफ सुभाष की हत्या करने का आरोप लगाते हुए छपरौली थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 रमाला सीओ राजवीर सिंह ने कहा हिरासत में आरोपी सुनील और अंकित ने बताया  हम लोग राजीव के साथ गांव के बंद पड़े गन्ना क्रेशर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनका किसी बात पर राजीव से विवाद हो गया। राजीव ने उन्हें गाली दे दी थी। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने राजीव की ईंटों से पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना का किसी को पता न चले, इसलिए शव को खेत में डाल आए थे। सीओ ने कहा फरार आरोपी देवेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका था राजीव 
बागपत। छपरौली थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा राजीव शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका था। उसके खिलाफ शराब तस्करी के चार मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed