फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: The mother of guard of PM Modi is attacked by many accused in a village of Baghpat

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की मां पर हमला, पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर थाने से छोड़ा, जानें पूरा मामला

Wed, 22 Sep 2021 08:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Sep 2021 08:22 PM IST
सार

पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सिपाही की मां पर हमला किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर थाने से छोड़ दिया। सिपाही ने इस मामले में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Baghpat News: The mother of guard of PM Modi is attacked by many accused in a village of Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मां पर हमला करने के दो आरोपियों को सिंघावली अहीर थाने की पुलिस ने पकड़ने के बाद थाने से छोड़ दिया। आरोपियों का कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। सभी को पकड़कर लाते हुए पुलिस सीसीटीवी कैमरे में दिख रही है। इस प्रकरण में पीड़ित कांस्टेबल ने थाने के एसआई से फोन पर बात की तो उससे भी पूरी पोल खुल गई। इसके बाद सभी सबूत के साथ एसपी से शिकायत की गई है।

विज्ञापन

 
बागपत के डौला गांव का रहने वाला मनोज कुमार दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां सुरक्षा में तैनात है। गांव में विवाद होने पर एक साल पहले कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसकी मां मुन्नी देवी पर हमला कर दिया था। इसमें कोर्ट के आदेश पर सिंघावली अहीर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद भी आरोपियों के कोर्ट में पेश नहीं होने पर एनबीडब्ल्यू जारी कर दिए गए थे। 
विज्ञापन


मनोज का आरोप है कि पुलिस ने 19 सितंबर को दो आरोपियों को घर से पकड़ा था और उनको थाने लेकर गई थी। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में उन दोनों को पुलिस लेकर जाते हुए साफ दिख रही है। आरोप है कि दोनों आरोपियों को थाने लेकर जाने के कुछ देर बाद ही छोड़ दिया गया। उसने कॉल कर थाने के एसआई से इस बारे में पूछा तो उसने इंस्पेक्टर पर टाल दिया। उसने इंस्पेक्टर से इस बारे में बातचीत की तो उसने किसी को पकड़ने से साफ इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज


मनोज ने बताया कि उसके पास मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग के साथ ही सीसीटीवी की फुटेज भी है। अब उसने इस मामले में सभी सबूत के साथ एसपी से शिकायत की। उधर, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने गलती से आरोपियों की जगह किसी अन्य को पकड़ लिया था, जिनको जांच के बाद छोड़ दिया गया। जिस तरह के आरोप पुलिस पर लगाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत है।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का जाल: कई मदरसों को फंडिंग करता है बीएससी पास मौलाना कलीम, लोगों को ऐसे करता था भ्रमित

प्रकरण की जानकारी मिली है। पीड़ित को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed