Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Innocent child thrown into Kalapani Body recovered four days later Vishal sleeping home accused reveals

मासूम को 'कालापानी' में फेंका: चार दिन बाद मिला शव, घर में सो रहा था तीन साल का विशाल; आरोपी ने बताया घटनाक्रम

Mon, 16 Nov 2026 08:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 16 Nov 2026 08:17 PM IST
सार

गुरमा की आदिवासी बस्ती से लापता तीन वर्षीय विशाल का शव रविवार को सीमेंट फैक्ट्री की बंद खदान के तालाब से मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर में सो रहे बच्चे को उठाकर पानी में फेंक दिया था। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Innocent child thrown into Kalapani Body recovered four days later Vishal sleeping home accused reveals
पुलिस ने शव किया बरामद। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा नगर की आदिवासी बस्ती से चार दिन पूर्व लापता हुए तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव रविवार सुबह सीमेंट फैक्ट्री की बंद खदान में मिले गहरे पानी से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, घर में सो रहे बच्चे को उठाकर आरोपी ने पानी से भरी खदान में फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन




चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी राम सिंह का तीन वर्षीय बेटा विशाल बुधवार रात घर में सो रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बच्चे की मां मंजू देवी ने गुरमा पुलिस चौकी में तहरीर देकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई। मासूम के लापता होने की सूचना पर चोपन थाना और गुरमा चौकी पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रविवार सुबह बस्ती के पास स्थित कालापानी तालाब में तलाश की गई। यह तालाब सीमेंट फैक्ट्री की बंद पड़ी खदान में बना है। वहां से विशाल का शव बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

चोपन थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने सोते समय बच्चे को उठाकर तालाब में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का बच्चे के घर आना-जाना था। बच्चे की मां से भी उसके अच्छे संबंध थे। घटना वाली रात आरोपी मां को तलाशते हुए घर पहुंचा था। वहां मां के नहीं मिलने पर वह सो रहे बच्चे को उठाकर अपने साथ ले गया और पानी से भरी खदान में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed