Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   35-year-old Bangladeshi national arrested from AJMER Dargah area; 67 arrested so far

अजमेर: बांग्लादेशी घुसपैठिया जाहिद दस्तयाब, 29वीं कार्रवाई में 67 पकड़े गए

Mon, 16 Nov 2026 08:17 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 08:17 PM IST
सार

अजमेर पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से 35 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक जाहिदुल उर्फ जाहिद को दस्तयाब किया है।  इस अभियान में अब तक 67 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन
35-year-old Bangladeshi national arrested from AJMER Dargah area; 67 arrested so far
दरगाह क्षेत्र से 35 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक दस्तयाब

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को दस्तयाब किया है। पुलिस और सीआईडी जोन अजमेर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई दरगाह क्षेत्र से की। जिले में बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ यह 29वीं बड़ी कार्रवाई है, जिससे अब तक कुल 67 लोग पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन

दस्तयाब किए गए 35 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक का नाम जाहिदुल उर्फ जाहिद है। वह मोहम्मद रूबिजलहक का पुत्र और बांग्लादेश के जमालपुर जिले का निवासी है। मुखबिर की सूचना पर दरगाह क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाकर जाहिद को पकड़ा गया। 16 नवंबर 2026 को उसे अवैध रूप से भारत में निवास करने के आधार पर दस्तयाब किया गया। उसने स्वयं को बांग्लादेशी नागरिक और अवैध प्रवेश स्वीकार किया है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

भारत में कहां से किया आया 

जाहिद ने वर्ष 2011 में बांग्लादेश के बेनापोल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। वह पश्चिम बंगाल से ट्रेन के जरिये दिल्ली पहुंचा और करीब छह महीने दिल्ली में रहा। इसके बाद वह हरिद्वार चला गया, जहां लगभग एक साल तक जीवनयापन किया। वर्ष 2013-14 में वह अजमेर पहुंच और दरगाह शरीफ क्षेत्र में रहने लगा। रोजगार की तलाश में वह बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली और गुजरात सहित कई शहरों में भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे की कार्रवाई

करीब दो-तीन साल अलग-अलग शहरों में बिताने के बाद जाहिद वापस अजमेर आ गया। वह अजमेर के दरगाह क्षेत्र में ही अपना ठिकाना बनाए हुए था। पुलिस उसके भारत में रहने, विभिन्न शहरों में आवाजाही और अन्य संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। दरगाह थाना पुलिस और सीआईडी जोन की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान और नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed