Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The husband was hanging from a noose

Sonipat News: बंद कमरे में मिला दंपती का शव, फंदे पर लटक रहा था पति, फर्श पर पड़ी थी पत्नी की लाश

Mon, 16 Nov 2026 08:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
The husband was hanging from a noose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। खेवड़ा रोड बहालगढ़ में किराये के कमरे में पति-पत्नी के शव मिला। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने दोनों का शव बाहर निकाला। पति विक्रम (30) का कमरे में फंदे पर शव लटक रहा था, जबकि पत्नी प्रीति (27) का शव फर्श पर पड़ा था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उत्तर प्रदेश सीतापुर जिले के गांव जदौना निवासी विक्रम और उनकी पत्नी प्रीति कई वर्षों से बहालगढ़ में किराये के कमरे में रह रहते थे। दंपती की कोई संतान नहीं थी, विक्रम फैक्टरी में नौकरी करते थे। रविवार शाम बहालगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि कमरा अंदर से बंद है और उसमें दोनों के शव है। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो देखा कि विक्रम फंदे पर लटका है, जबकि प्रीति फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। प्रीति के शव पर कंबल ओढ़ाया था। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के परिजन देर रात तक सोनीपत पहुंचेंगे।
विज्ञापन

----

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस की एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कमरे में क्या हुआ था। दंपती की मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटनास्थल पर स्थिति को देखते हुए हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं की पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

घटना को लेकर लगाए जा रहे कयासपति का शव फंदे पर और पत्नी का शव फर्श पर मिलने की घटना पर पुलिस कई पहलुओं पर जांच शुरू की है। कहीं विक्रम ने पहले पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या तो नहीं की। क्या कोई ऐसी परिस्थिति बनी कि दोनों ने आत्मघाती कदम उठाए। इन आशंकाओं को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। जांच अधिकारी सुरजीत ने बताया कि घटनास्थल के एफएसएल टीम से वीडियो साक्ष्य एकत्रित कराए हैं।


वर्जन

दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे और उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- संजय, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed