{"_id":"0f28b0c99c22a63b6b77dc26f65de944","slug":"alcohol-smuggling-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में शराब बाटी तो होगा मतदान का बहिष्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव में शराब बाटी तो होगा मतदान का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की अवैध बिक्री के लिए बदनामी का दाग झेल रहे बागपत के सिसाना गांव के लोगों ने गुरुवार को अहम कदम उठाया है। गांव के लोगों ने पहले शराब की बोतलों में आग लगाई। उसके बाद सभी ने निर्णय लिया कि गांव में शराब की बिक्री नहीं होनी दी जाएगी। चुनाव में भी यदि किसी प्रत्याशी ने शराब बाटने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने मतदान तक का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
गुरुवार शाम को एक युवक यमुना के रास्ते शराब की दो पेटी लेकर गांव में आ रहा था। सभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से मिली शराब में आग लगा दी। लोगों ने कहा कि गांव में शराब की अवैध बिक्री नहीं होनी दी जाएगी। यदि किसी ने ऐसा करने का प्रयास किया तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रत्याशी वोट मांगने के लिए गांव में साधारण तरीके से आए। किसी को भी शराब का लालच न दे। यदि किसी ने ऐसा किया तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर सुभाष, परवेंद्र चौहान, जोनी, नरेश, पंकज, बलराम, राजकुमार मौजूद रहे। ग्राम प्रधान रामेश्वर दयाल का कहना है कि शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए गांव के लोगों ने निर्णय लिया है।