{"_id":"6ad121932a3f7d08ee08d229","slug":"e-rickshaw-driver-murdered-a-woman-during-an-attempted-rape-bahraich-news-c-104-1-slko1011-123853-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दुष्कर्म के प्रयास में ई रिक्शा चालक ने की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दुष्कर्म के प्रयास में ई रिक्शा चालक ने की थी महिला की हत्या
Fri, 16 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न क्षेत्र के दसियापुर गांव निवासी 47 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम होने के बाद ई-रिक्शा चालक ने महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिला के बेटे की तहरीर पर 11 अक्तूबर को अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा मामले की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान परशुरामपुर निवासी ई-रिक्शा चालक भगेलू यादव का नाम सामने आया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे तिलकपुर स्थित लखनऊवा फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला को ई-रिक्शा से गांव ले जा रहा था। रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर पकड़े जाने और बदनामी के डर से उसने उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, महिला की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और ई-श्रम कार्ड बरामद किए। आरोपी ने हत्या के बाद इन वस्तुओं को झाड़ियों में छिपा दिया था।