फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   601 kg of firecrackers seized from a shopkeeper

Faridabad News: दुकानदार से 601 किलो पटाखा जब्त

Fri, 16 Oct 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
601 kg of firecrackers seized from a shopkeeper
ग्रीनफील्ड कॉलोनी की जेएमडी मार्केट में पुलिस ने मारे छापे
विज्ञापन

12 दिन में 8,254 किलो पटाखे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। दशहरा और दिवाली से पहले जिले में पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है।
ग्रीनफील्ड कॉलोनी की जेएमडी मार्केट में सूरजकुंड थाना पुलिस ने छापे मारकर करीब 601 किलो पटाखे बरामद किए हैं। ये पटाखे एक दुकान के बाहर बने बरामदे में प्लास्टिक के 50 कट्टों में भरकर रखे गए थे। पुलिस ने लाइसेंस नहीं दिखाने पर दुकानदार उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार, 14 अक्तूबर की रात अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम अनंगपुर चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जेएमडी मार्केट में बिल्डिंग नंबर-192 के पास एक व्यक्ति ने प्लास्टिक के कट्टों में पटाखे भरकर बेचने के लिए रखे हुए हैं। इसके बाद टीम ने छापे मारकर अजय कुमार को पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी में किराये की दुकान लेकर परचून का कारोबार करता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बघौला के एक गोदाम ने कट्टों में भरकर पटाखों को लाया था और बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article