{"_id":"5c8961b8bdec221425445e11","slug":"91552507320-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने घायल कर युवक से नगदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने घायल कर युवक से नगदी छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बारात से बामनौली गांव से अपने घर जा रहे एक युवक को छह युवकों ने हनुमान मंदिर के पास तमंचों के बट मारकर घायल कर दिया और उससे एक हजार रुपये की नगदी छीन ली। इस संबंध में घायल ने थाना दोघट में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
अनुज पुत्र महीपाल बामनौली गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार को शादी समारोह में गया । जब वह शादी समारोह से लौटा तो बारात की गाड़ी ने उसे हनुमान मंदिर के पास सड़क पर उतार दिया और वह पैदल ही वहां से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में पांच-छह युवक मिले और उसे घेरकर तमंचे के बट मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि वे उससे एक हजार रुपये भी छीनकर ले गए। उसने दोघट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।