फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस चौकी के सामने लगा दिए कूड़े के ढ़ेर, प्रदर्शन

पुलिस चौकी के सामने लगा दिए कूड़े के ढ़ेर, प्रदर्शन

Fri, 11 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने लगा दिए कूड़े के ढ़ेर, प्रदर्शन
खेकड़ा (बागपत)। मानदेय नहीं मिलने से नाराज खेकड़ा नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने बाजार पुलिस चौकी चौराहे पर कूड़े के ढेर लगा दिए। साथ ही जमकर नारेबाजी की। पुलिस चौकी चौराहा पर कूड़ा फैल जाने से यहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। दिन भर मार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिस ने सफाई कर्मियों को समझा बुझाकर शांत कर वापस भेजकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

पालिका के सफाई कर्मियों का नगर पालिका कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना हड़ताल आठवें दिन जारी रही। ईओ निहारिका चौहान के तबादले की मांग को लेकर नाराज सफाई कर्मी एकत्र होकर दोपहर करीब बारह बजे बाजार पुलिस चौकी पर पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रैक्टर ट्रालियों में कूड़ा भरकर पुलिस चौकी चौराहे पर मार्ग बीच कूडे़ के बड़े-बड़े ढेर लगा दिए। साथ ही जमकर नारेबाजी कर ईओ का स्थानांतरण कराने की मांग की। मार्ग पर कूड़ा डाले जाने के चलते जाम लग गया। मार्ग पर जाम लगने से घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। सफाई कर्मियों का हंगामा भी तीन घंटे तक जारी रहा। सफाईकर्मियों ने कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन का भुगतान नहीं कराया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। घंटों तक चले हंगामे के दौरान मार्ग जाम रहने के साथ ही मार्ग से गुजरने वाले लोगों एवं स्कूली छात्र, छात्राओं को कूडे़ के ढेर के बीच से मुंह पर कपड़ा लगाकर गुजरना पड़ा। इस कारण क्षेत्रीय लोग बेहाल रहे। पुलिस ने घंटों तक मशक्कत कर सफाई कर्मियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद वह वापस धरना स्थल पर लौट गए। इस दौरान संतोष, पूनम, आरती, मनीषा, सरला, संतोष, ममता, शिक्षा, रीतू, कमला, मालती, सोनिया, रामो, सतबीरी, सुनीता, कीर्ति, कविता, बिमलेश, सतीश, बंटी, कल्लू, बाबू, नीरज, सुरजीत सिंह, मुकेश, रामबीर सिंह, अजय, प्रमोद कुमार, राज कुमार, सूरजपाल आदि रहे।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष को भेज दी पत्रावली : ईओ
खेकड़ा (बागपत)। ईओ निहारिका चौहान का कहना है कि नगर पालिका परिषद के स्थायी और संविदा कर्मियों के वेतन की पत्रावली पर हस्ताक्षर कर पालिकाध्यक्ष संगीता धामा को भेज दी है। पालिकाध्यक्ष के हस्ताक्षर होते ही उनका वेतन जारी हो जाएगा। वही ठेका कर्मियों का वेतन उनके कार्य सत्यापन की प्राप्ति के बाद होगा। यह वेतन राज्य वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान से दिया जाएगा। ठेका कर्मचारियों का कार्य सत्यापन प्राप्त होने पर उनका वेतन भी निर्गत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई पत्रावली नहीं मिली, झूठ बोल रही ईओ : धामा
खेकड़ा। पालिकाध्यक्ष संगीता धामा का कहना है कि उन्हें किसी तरह की पत्रावली नहीं मिली है। ईओ कर्मचारियों को बहकाने और बरगलाने के लिए झूठ बोल रही हैं। पहले भी ईओ झूठा मुकदमा दर्ज करा चुकी है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। कर्मचारी वेतन के अलावा ईओ के तबादले की मांग कर रहे हैं। अब यह प्रशासन और शासन को तय करना है।


दो दिन में हालात नहीं सुधरे तो खेकड़ा के बाजार बंद
खेकड़ा। व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश बिंदल के प्रतिष्ठान पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश बिंदल ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से नगर में कोई भी सफाई कर्मचारी सफाई नहीं कर रहा है। ईओ एवं सफाई कर्मियों के विवाद के चलते नगर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। बृहस्पतिवार को सफाई कर्मियों ने पुलिस चौकी चौराहे पर कूडे़ के ढेर लगा दिए हैं। इससे मार्ग बंद होने के साथ ही मार्ग पर लगे गंदगी के ढेर के कारण व्यापारियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। बैठक में व्यापारियों ने निर्णय लिया कि यदि दो दिन में व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो उन्हें मजबूरी में अपने प्रतिष्ठान बंद करने पडे़ंगे। इसमें राकेश बिंदल, नरेश चंद जैन, राजेश जैन, अमित गुप्ता, शुभम जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed