{"_id":"5c1d45cfbdec2256e43d20b1","slug":"91545422287-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को गोली मारकर लूट में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही को गोली मारकर लूट में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के सिनौली गांव के पास दिल्ली पुलिस के सिपाही को गोली मारकर लूट करने के मामले में बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आपसी रंजिश और लूटपाट के बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो लोग संदिग्ध मिले हैं। उनकी पहचान कराई जा रही है।
सिनौली गांव के पास बुधवार की रात में दिल्ली पुलिस के सिपाही अमरपाल निवासी छपरौली को गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाश तीन हजार रुपये की नगदी, मोबाइल व कागजात लूट ले गए थे। पुलिस ने घायल को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की रात में घायल सिपाही के छोटे भाई प्रेमपाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बड़ौत-छपरौली मार्ग पर कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार दो लोग संदिग्ध मिले हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस आपसी रंजिश और लूट के बिंदुओं पर जांच कर रही है। दो लोग संदिग्ध मिले हैं। उनकी पहचान कराई जा रही है। घायल के बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस एम्स अस्पताल दिल्ली गई हुई है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।