{"_id":"5ba15cb2867a55013d11a71e","slug":"91537301682-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालैनी में देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालैनी में देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)।
बालैनी गांव में घरेलू विवाद में देवर ने भाभी की बेरहमी से पिटाई की। महिला ने थाने पहुंचकर देवर के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि थाने में पुलिस कर्मियों ने महिला से अभद्र व्यवहार किया और उसे थाने से भगा दिया। महिला के मायके वालों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया।
बालैनी गांव निवासी दीपा पत्नी लोकेश ने बताया कि सोमवार की दोपहर उसके देवर ने घरेलू विवाद के चलते उसकी बेरहमी से पिटाई की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर बालैनी थाने पहुंची और देवर के खिलाफ थाने में मारपीट की तहरीर दी। पीड़ित का आरोप है कि बालैनी थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई कराने के बजाय, उल्टा उसके साथ ही अभद्रता शुरू कर दी । पीड़ित ने बताया कि उसने थानाध्यक्ष से मेडिकल कराने के लिए बोला तो थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौच कर थाने से भगा दिया। पुलिस ने उसके देवर को गिरफ्तार करने के बजाय उल्टा उसके पति को ही हवालात में डाल दिया। मंगलवार की शाम महिला अपने मायके वालों के साथ थाने में पहुंची और जमकर हंगामा किया। महिला के हंगामा करने से थाने में भीड़ लग गई। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत किया और पीड़ित महिला को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे करती हो, लेकिन बालैनी पुलिस पीड़ित महिलाओं के साथ ही अभद्र व्यवहार करती है। पीड़ित ने कहा वह पुलिस के इस रवैये की शिकायत आला अधिकारियों से करेगी। बालैनी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप गलत है। दोनो भाइयों का आपस में झगड़ा था, इसलिए महिला के पति को भी थाने बुलाया। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।