{"_id":"5b48f6cf4f1c1b4f748b4783","slug":"91531508431-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क पूरा न होने पर छात्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमवर्क पूरा न होने पर छात्र को पीटा
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
होमवर्क पूरा न होने पर छात्र को पीटा
बालैनी। डौचला गांव के एक पब्लिक स्कूल में होमवर्क न होने पर शिक्षक ने कक्षा तीन के छात्र की बेरहमी से पिटाई की। जब परिजन स्कूल में शिकायत करने गए तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। छात्र के पिता ने थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है।
बालैनी थाना क्षेत्र के हरिया खेड़ा गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा आयुष डौचला गांव के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। 11 जुलाई को बेटा स्कूल गया था। स्कूल में शिक्षक अंग्रेजी की कापी जांच रहे थे। इसी समय बेटा अपनी कॉपी पर स्कूल का कार्य करने लगा। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र के साथ अभद्रता की और फिर पिटाई शुरू कर दी। उसके शीर पर काफी चोटों के निशान है। छात्र ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पिता ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की शिकायत की तो स्कूल प्रबंधन उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसे स्कूल से भगा दिया। पिता ने बालैनी थाने में पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।