फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक से नगदी, चेन और मोबाइल लूटा

युवक से नगदी, चेन और मोबाइल लूटा

Sun, 10 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
युवक से नगदी, चेन और मोबाइल लूटा
बागपत। अहेड़ा रेलवे हाल्ट से अपने गांव दुड़भा जा रहे युवक से चार युवकों ने तमंचे के बल पर 10 हजार रुपये की नगदी, चेन व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

दुड़भा गांव निवासी विक्की पुत्र मदन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार रात वह दिल्ली से आने वाले ट्रेन में अहेड़ा रेलवे हाल्ट पर उतरा। रात साढ़े दस बजे वह पैदल ही अपने गांव के लिए चल दिया। थोड़ी दूर जाते ही चार युवकों ने तमंचे से आतंकित कर उससे 10 हजार रुपये की नगदी, सोने की चेन व मोबाइल लूट लिए। जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। वह किसी तरह गांव पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। जब परिजनों के साथ बागपत कोतवाली के लिए चला तो उसे आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया, किसी तरह वह जान बचाकर रात में कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में युवक ने कोतवाली गांव के ही चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवकों ने मारपीट की है। लूट का आरोप गलत है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed