{"_id":"5ac282f04f1c1bbe618b51f1","slug":"91522696944-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का आरोपी गिरफ्तार, जेल पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का आरोपी गिरफ्तार, जेल पहुंचा
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के मवी कलां गांव के जंगल में तीन दिन पहले निर्वस्त्र और घायल अवस्था में मिला पश्चिमी बंगाल की महिला के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। रेप में विफल होने पर महिला को पीटा और मरा समझ उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि 30 मार्च की शाम मवी कलां गांव के जंगल में एक महिला निर्वस्त्र व घायल अवस्था में मिली। किसानों ने उसे कपड़े दिए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बालैनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे दिल्ली भेजा। 31 मार्च को होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति नौकरी, अच्छे कपड़े, खाना आदि का झांसा देकर 30 मार्च को दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन में टटीरी रेलवे स्टेशन पर लाया। इसके बाद टटीरी से बाइक पर बैठाकर व्यक्ति मवी कलां गांव के जंगल में अपने खेत में ले गया। वहां उसने महिला को पहले शराब पिलाई और उसके साथ में खुद भी शराब पी। नशा होने पर व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बेहोश होने पर मरा समझ खेत में छोड़ कर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने केस किया । पुलिस ने मामले की जांच की तो सोनू पुत्र आशा राम पंडित निवासी मवी कलां का नाम प्रकाश में आया। सोमवार को पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पीड़ित के कपड़े व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
चार पव्वे शराब पी
बागपत। गिरफ्तार आरोपी सोनू ने बताया 30 मार्च को महिला उसे बरसिया गांव में मिली। वह नशे में थी। वह महिला को बाइक पर बैठाकर अपने खेत में ले गया। खेत में शराब का एक पव्वा महिला व एक पव्वा सोनू ने पिया। इसके बाद पड़ोसी के नौकर कृष्ण से शराब के दो पव्वे ओर मंगाए। दोनों ने दोनों पव्वे शराब के ओर पीये। इसके बाद उन्हें इतना नशा हो गया कि होश नहीं रहा। नशे में सोनू ने महिला के कपड़े उतरवा दिए और उससे रेप की कोशिश की। महिला ने जब रेप का विरोध किया तो सोनू ने उसकी पिटाई की। जब वह बेहोश हो गई तो उसे मरा समझ कर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
आरोपी बोला नशे में हो गया अपराध
बागपत। गिरफ्तार सोनू ने कहा नशे में अपराध हो गया। उसने महिला के साथ शराब जरूर पी है, लेकिन रेप का प्रयास नहीं किया। महिला उसे पहले ही अर्द्धनग्न अवस्था में मिली थी और तन पर एक चादर लपेटे थी। महिला की पिटाई किसी दूसरे व्यक्ति ने की है।
पांच बच्चों का पिता है आरोपी
बागपत। गिरफ्तार आरोपी सोनू पांच बच्चों का पिता है। उसकी सबसे बड़ी बेटी 15 साल की है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार शर्मशार है। आरोपी की पत्नी ने बालैनी थाने में पहुंचकर सोनू को खूब खरीखोटी सुनाई। उसने कहा कि अब हम किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रह गए है।