{"_id":"59c562c44f1c1b96688b605e","slug":"91506108100-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने पर हमला, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से मना करने पर हमला, पांच घायल
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने से मना करने पर हमला, पांच घायल
बागपत। शहर के मुगलपुरा में शराब पीने और गली में उत्पात मचाने से मना करने पर हमलावरों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ितों का कहना है कि हमलावर गली में उत्पात मचा रहे थे।
मामला शुक्रवार रात करीब आठ बजे का है। मुगलपुरा निवासी शहजाद अपने परिवार के साथ घर में बैठा हुआ था। इस बीच गली में तीन-चार युवक पहुंचे और हंगामा करने लगे। मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी सरेआम शराब पी रहे थे और उत्पात मचा रहे थे। शहजाद ने बताया कि उसने मना किया तो उस वक्त तो आरेापी चले गए, लेकिन आधे घंटे बाद अपने अन्य साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर पहुंचे और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में वह स्वयं, उसका भाई शौकीन और भांजा वाजिद घायल हो गया। परिवार की दो महिलाओं को भी चोटें लगी है। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।