फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   क्रिस्तु ज्योति बड़ौत में छात्र का नाम काटा, परिजनों ने किया हंगामा

क्रिस्तु ज्योति बड़ौत में छात्र का नाम काटा, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 07 Mar 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
क्रिस्तु ज्योति बड़ौत में छात्र का नाम काटा, परिजनों ने किया हंगामा
बड़ौत (बागपत)। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल में छात्र का नाम काटे जाने को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने कहा स्कूल ने पुराने मामले में द्वेष भावना से नाम काट दिया है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रधानाचार्य ने कहा अनुशासनहीनता के चलते छात्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

क्रिस्तु ज्योति स्कूल के छात्र ने हाईस्कूल में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । परिजनों का कहना है कि छात्र का प्रवेश कक्षा 11 में कराया गया। इसके बाद परिजनों को उसका नाम काटे जाने की सूचना दे दी। बुधवार को परिजन स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य से मिले। परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा छात्र अनुशासनहीनता करता है। परिजनों का कहना है कि बोर्ड का जिले में दूसरा स्कूल नहीं है, इसके अलावा नियमों के अनुसार उन्हेें दूसरे स्कूल में पढ़ाई कराना मुश्किल हो जाएगा। छात्र के अभिभावकों ने कहा कि पहले उन्हें नोटिस नहीं दिया गया और बिना वजह नाम काटा गया है। प्रधानाचार्य डॉ. जस्सी जोस ने बताया कि अनुशासनहीनता के कारण छात्र को स्कूल से निकाला गया है। छात्र के पिता राकेश का कहना है कि यदि उनका बेटा अनुशासनहीनता कर रहा था तो स्कूल की तरफ से अभिभावकों के नोटिस में यह बात लानी चाहिए थी। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें शिकायत नहीं मिली है, स्कूल से निकाले जाने का कोई मामला है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed