{"_id":"5c71a435bdec225fe96d7d58","slug":"81550951477-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद जीआरपी ने बड़ौत में कई स्थानों पर दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अहमदाबाद जीआरपी ने बड़ौत में कई स्थानों पर दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अहमदाबाद जीआरपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से महिला के पर्स से 23 लाख के जेवर चुराने के मामले में बड़ौत शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी युवक हाथ नहीं लगा।
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर कुछ दिन पहले एक महिला का पर्स चोर हुआ। इसमें 23 लाख के सोने के जेवरात थे। इस संबंध में महिला ने जीआरपी थाना अहमदाबाद में रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने वहां के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसने इसमें बड़ौत के सुमित नाम के युवक का हाथ बताया । इसको लेकर वहां के हैड कांस्टेबल कपिल और अन्य दो पुलिसकर्मी बड़ौत कोतवाली पहुंचे और कोतवाली पुलिस को लेकर सुमित की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। अहमदाबाद जीआरपी की टीम बड़ौत में डेरा डाले है। पुलिस के अनुसार मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दबिश दी जाएगी।