{"_id":"5c17f98abdec2256c50f3989","slug":"81545075082-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने ब्लॉक सह समन्वयक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने ब्लॉक सह समन्वयक को पीटा
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बीआरसी पर छुट्टी नहीं मिलने से नाराज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने ब्लॉक सह समन्वयक अशोक अंतिल को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। दूसरी तरफ आरोपी कर्मचारी ने सह समन्वयक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
ब्लॉक सह समन्वयक अशोक अंतिल ने बताया कि वह सोमवार को अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रविंद्र पहुंचा और छुट्टी मांगी। उन्होंने कर्मचारी को छुट्टी देने से मना कर दिया, क्योंकि उनकी 14 छुट्टी पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से छुट्टी लेने के लिए कहा। इस बात को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अशोक अंतिल पर हमला बोल दिया। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी तरफ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रविंद्र ने बताया कि मैने अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए छुट्टी मांगी थी, लेकिन ब्लॉक सह समन्वयक ने अभद्र व्यवहार कर थप्पड़ मार दिया। इसे लेकर उनमें मारपीट हुई। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।