{"_id":"5a36afbb4f1c1b156b8bcd69","slug":"81513533371-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कस्बा बनत निवासी रामकरण की कस्बे के समीप धान कुटाई करने की दुकान है। बृहस्पतिवार रात को चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर वहां से मशीन के लोहे के कुछ पार्ट्स चोरी कर लिए। सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दुकान से लोहे का कुछ सामान चोरी होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर भेजी गई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर अभी नहीं दी है।
हमलावरों के खिलाफ डीआईजी से कार्रवाई की गुहार
ऊन। क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी रामवीर सैनी ने डीआईजी को पत्र भेजकर बताया कि पांच दिसंबर की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर परिवार के साथ बैठा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। हमलावर धारदार हथियार लिए हुए थे। आरोपियों ने फायरिंग करते जान से मारने की धमकी दी। तब से वह और उसका परिवार दहशत में जी रहा है। इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार समेत गांव से पलायन करने को मजबूर होगा।