फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीकरी में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

टीकरी में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 17 Mar 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
टीकरी में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
दोघट/दाहा (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी के जंगल में पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में तमंचे, अर्द्ध बने तमंचे, उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने कहा लोकसभा चुनाव में तमंचों की सप्लाई करनी थी। वह आसपास केे जिलों में हथियार बेचता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि सीओ रमाला अनुज चौधरी के नेतृत्व में दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात में कस्बा टीकरी के जंगल में बराल मार्ग स्थित बाग छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने 315 और 12 बोर के 12 तमंचे, 18 तमंचे अर्द्ध बने, तमंचे बनाने के उपकरण व मशीनें, 12 बोर के 10 कारतूस, 315 बोर के चार कारतूस, चार खोखे बरामद किए। आरोपी इकराम पुत्र इस्लाम निवासी गांव हर्रा थाना सरूरपुर खुर्द जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि लोकसभा चुनाव में तमंचे की मांग बढ़ गई है। वह गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर व बागपत में तमंचे सप्लाई करता है। तमंचा ढहाई हजार से चार हजार रुपये, बंदकू पांच से सात हजार रुपये में बेचता है। वह कई साल से तमंचे बनाने का काम करता है। टीकरी के जंगल में पांच दिन पहले ही काम शुरू किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। एएसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद पुलिस से जानकारी ली जा रही है। लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस अवैध शराब व हथियारों को पकड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौला गांव में चलाता था फैक्ट्री
दोघट। आरोपी इकराम ने बताया कि वह कई साल से अवैध हथियार बनाने का काम करता है। पहले वह मुजफ्फरनगर जनपद के जौला गांव में तमंचे बनाता था, पुलिस के दबाव के कारण वह भाग निकला। उसने टीकरी कस्बे क जंगल में ढ़िकाना बना लिया। यहां पर तमंचे बना रहा था।

आरोपी पर 16 से अधिक मुकदमे दर्ज
बड़ौत। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए इकराम पर मेरठ, मुरादनगर, मुजफ्फरनगर में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुरादाबाद में लूट और चोरी के 12 वाहनों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस पर मुठभेड़, गैंगस्टर, 25 आर्म एक्ट, लूट, चोरी की धाराओं में मुकदमे दर्ज है।


कुख्यात खरीदते थे तमंचे
दोघट। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए इकराम से कई बदमाश हथियार खरीदते थे। कई-कई तमंचे एक साथ खरीद कर ले जाते थे। कारतूस भी उपलब्ध कराता था। जंगल में ही हथियारों की सप्लाई करता था। उसने कई कुख्यात के नाम भी पुलिस को बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed