{"_id":"5c896372bdec2213ec621799","slug":"71552507762-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में अंग्रेजी शराब की 46 पेटियों सहित तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेकड़ा में अंग्रेजी शराब की 46 पेटियों सहित तस्कर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की 46 पेटियों और एक इनोवा कार के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे खेकड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से हरियाणा से एक सफेद रंग की इनोवा कार में हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर लादकर लाई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर घेराबंदी कर इनोवा गाड़ी को इशारा करके रुकवा लिया और चेकिंग की तो गाड़ी से हरियाणा मार्का अवैध शराब की 46 पेटी बरामद की। इसके बाद पुलिस शराब तस्कर और गाड़ी को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में शराब तस्कर ने अपना नाम रोहित निवासी ग्राम रजपुरा हरियाणा बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब तस्कर होली के चलते हरियाणा से तस्करी कर बागपत, खेकड़ा आदि स्थानों पर शराब बिक्री के लिए लाते हैं। शराब तस्कर के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को उसका चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।