फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शार्ट सर्किट से मकान में आग लगी, लाखों का सामान जला

शार्ट सर्किट से मकान में आग लगी, लाखों का सामान जला

Sun, 24 Feb 2019 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से मकान में आग लगी, लाखों का सामान जला
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खड़खड़ी गांव मेें शुक्रवार की रात्रि में एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों का सामान जल गया। आग की चपेट मेें आने से तीन मवेशी झुलस गए। जबकि परिजनों ने मकान से निकलकर जान बचाई। शनिवार की सुबह निगम के कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोष व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।
पीड़ित नितिन पुत्र सुनील खड़खड़ी गांव का रहने वाला है। वह शुक्रवार की रात्रि में परिवार के सदस्यों के साथ एक कमरे में सो रहा था, तभी शार्ट सर्किट से मकान मेें आग लग गई, आग लगने से परिवार के लोगों मेें भगदड़ मच गई और शोर मचा दिया। आग की चपेट मेें आने से नितिन की करीबन 1.25 लाख की ई-रिक्शा, छत का पंखा, कीमती कपडे़, 50 हजार की नगदी, गेहूं, भूसा सहित चारपाई व अन्य सामान जल गया। वहीं आग की चपेट मेें आने से मकान के अंदर बंधे तीन मवेशी भी झुलस गए। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार की सुबह पीड़ितों व ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित लोगों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ने कहा जब कोई व्यक्ति बिजली चोरी करता पकड़ा जाता है तो निगम के अफसर बिजली चोरी करने पर उसकी एफआईआर दर्ज कर देते हैं, लेकिन जब शार्ट सर्किट से किसी का नुकसान होता है तो निगम के कर्मचारी कहते हैं, इसमेें हम क्या करें। जब नुकसान बिजली से हुआ है तो मुआवजा भी मिलना चाहिए। प्रदर्शन में साहबुदीन, शकील, आरिफ, संजय, कुलदीप, नितिन, अशोक, संजीव, प्रमोद, हरेंद्र, राकेश आदि रहे। जेई विकास कुमार कहा कि मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी और मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed