फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीएम ने सामुहिक दुष्कर्म पीड़िता के किए बयान दर्ज

डीएम ने सामुहिक दुष्कर्म पीड़िता के किए बयान दर्ज

Thu, 01 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने सामुहिक दुष्कर्म पीड़िता के किए बयान दर्ज
बागपत। जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने पीड़ित छात्रा एवं उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। एडीएम अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 15 अक्तूबर को बुखार से पीड़ित कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नर्सिंग की छात्रा को भर्ती कराया। रात्रि में इमरजेंसी वार्ड में वार्ड ब्वॉय यतेंद्र शर्मा उर्फ भूरा व प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट दिलशाद ने नशे का इंजेक्शन देकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने भी शासन को भेजी रिपोर्ट में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह व चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र की लापरवाही बरतने का आरोपी माना । इस समय पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ खेकड़ा थाना क्षेत्र में किराए में रह रही है। इस प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। प्रकरण में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने एडीएम अनिल कुमार मिश्र को जांच करने के आदेश दिए। बुधवार को एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने पीड़ित छात्रा के घर पहुंचकर बयान दर्ज किए। एडीएम ने बताया कि छात्रा और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए । घटना के समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व कर्मचारियों के बयान लेने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed