फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काम से बचने के लिए घर से भागी थी किशोरी

काम से बचने के लिए घर से भागी थी किशोरी

Sun, 16 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
काम से बचने के लिए घर से भागी थी किशोरी
बागपत।
विज्ञापन

टटीरी में एक साल पहले न्याय पीठ सीडब्ल्यूसी को लावारिस मिली 14 वर्षीय किशोरी शामली जनपद के थाना भवन की रहने वाली थी। उसने न्याय पीठ के प्राधिकारियों को झूठ बोलकर गुमराह किया। सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को बालिका गृह कानपुर से बुलाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मां की मौत के बाद किशोरी काम से बचने के लिए घर से भाग निकली थी।

न्याय पीठ सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी राजीव यादव ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी में एक साल पहले लावारिस हालत में 14 वर्षीय किशोरी मिली । उसकी काउंसलिंग कराई तो किशोरी ने बताया था कि उसकी नाम अलीना है। वह पंजाब की रहने वाली है। माता-पिता की मौत हो गई है। भाई ने घर से निकाल दिया है। न्याय पीठ सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को बालिका गृह कानपुर भेजा। एक सप्ताह पहले किशोरी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पता चला कि वह शामली के थाना भवन गांव की रहने वाली है। उन्होंने उसके परिजनों से संपर्क किया। किशोरी के पिता शमशेद को बुलाकर जानकारी जुटाई । पिता ने बताया कि उन्होंने किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने की धारा में थाना भवन थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । सीडब्ल्यूसी किशोरी को बालिका गृह कानपुर से वापस बुलाकर फिर से काउंसलिंग की। किशोरी ने बताया कि उसका असली नाम खुशबू है। वह थाना भवन की रहने वाली है। उसकी मां की मौत हो चुकी है। घर से सारा काम उसे ही करना पड़ता था। काम से बचने के लिए वह घर से भाग निकली थी। सीडब्ल्यूसी परिजनों को सख्त हिदायत देकर किशोरी को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। परिजन किशोरी को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed