{"_id":"5b295f574f1c1b634d8b7729","slug":"71529438039-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह में युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलह में युवक ने फांसी लगाई
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। नंगला पोईस गांव में गृह कलह के चलते युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के नंगला पेाईस गांव निवासी अक्षय (21) पुत्र जयभगवान का शव मंगलवार की दोपहर घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूत्रों के मुताबिक युवक का कई दिन से परिजनों से विवाद चल रहा है। इस कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन