फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिल्ली तक नदी में कोमल को तलाशा, सफलता नहीं

दिल्ली तक नदी में कोमल को तलाशा, सफलता नहीं

Thu, 02 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली तक नदी में कोमल को तलाशा, सफलता नहीं
बागपत। मवी कलां गांव के पास यमुना नदी में डूबी युवती का तीन दिन बाद भी कोई पता नहीं लग पाया। एनडीआरएफ और पुलिस टीम ने नदी में दिल्ली तक युवती की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को युवती की मां का शव नदी से बरामद हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार को काठा गांव निवासी किसान सहेंद्र, उसकी पत्नी राजवीरी, बेटा नीटू व बेटी कोमल भैंसा-बुग्गी में सवार होकर यमुना नदी पार खेत में जा रहे थे। मवी कलां गांव के पास यमुना नदी पार करते समय भैंसा-बुग्गी समेत परिवार यमुना नदी में समा गया । पिता-पुत्र ने तैरकर जान बचा ली, लेकिन मां-बेटी नदी में डूब गई।
विज्ञापन

मंगलवार को गाजियाबाद के नूरपुर पचारा गांव के पास यमुना नदी से महिला राजवीरी का शव बरामद हो गया । कोमल का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने बुधवार को नदी में दिल्ली तक युवती की तलाश की। युवती के परिजन भी तेज धूप में यमुना नदी किनारे बैठे रहे। सीओ सिटी ओमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भी छानबीन कराई। सीओ ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ टीम ने बुधवार को दिल्ली की तरफ से यमुना नदी में युवती की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed