{"_id":"5bdb5e05bdec2269a92b683c","slug":"61541103109-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छात्र को पीटा, कान पर लगी गंभीर चोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने छात्र को पीटा, कान पर लगी गंभीर चोट
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव के स्कूल में कक्षा 11 के छात्र की शिक्षक ने पिटाई की। आरोप है कि छात्र के कान का पर्दा फट गया। परिजनों ने छात्र को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थाने पर शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना के विरोध में पलड़ा गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपने बच्चों को स्कूल में न भेजने का निर्णय लिया।
पलड़ा गांव निवासी इंतजार ने बताया कि उसका बेटा अब्दुल्ला पलड़ी के स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह अंग्रेजी के पीरियड में दूसरे कक्षा में किताब लेने चला गया। इसी दौरान शिक्षक ने उसे रोक लिया और उसके गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि इससे उसके कान का पर्दा फट गया। छुट्टी के बाद छात्र रोता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने छात्र को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। इस घटना के विरोध में पलड़ा गांव के ग्रामीणों ने देर शाम गांव में हंगामा किया। उनका कहना था कि स्कूल में गांव के चार छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने जाते हैं। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जब तक आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में मरगूब, सादाब, जमाल हफीजी, जाकिर, उस्मान, फारूख, हसन, इलियास, कासिम, इकराम अली आदि शामिल रहे।