फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डौला के ग्रामीणों का पुलिस चौकी पर हंगामा

डौला के ग्रामीणों का पुलिस चौकी पर हंगामा

Sat, 01 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
डौला के ग्रामीणों का पुलिस चौकी पर हंगामा
डौला के ग्रामीणों का पुलिस चौकी पर हंगामा
विज्ञापन


अमीनगर सराय। आदर्श इंटर कालेज डौला की छात्राओं पर छींटाकशी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने डौला पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव व्याप्त है।
बुधवार दोपहर आदर्श इंटर कालेज डौला छात्राएं छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थीं। कालेज के विशेष समुदाय के कुछ छात्र खुली जीप में सवार होकर आए और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्राओं ने विरोध किया तो उनको उठाकर ले जाने की धमकी दी गई। छात्राओं और उनके परिजनों ने कॉलेज में भी जमकर हंगामा किया था। प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने आरोपी चार छात्रों के नाम कालेज से काट दिए थे और सिंघावली अहीर थाने में मामले की शिकायत की थी। लेकिन अभी तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार सुबह डौला पुलिस चौकी पहुंचे। ग्रामीणों को चौकी इंचार्ज नही मिले और बुलाने पर भी चौकी इंचार्ज नहीं आए। इसके बाद ग्रामीणों ने चौकी पर ही जमकर हंगामा किया। आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। लेकिन गणमान्य लोगों के कहने पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस को आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया। मामला दो समुदायों का होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है। सिंघावली अहीर थानाध्य हरेराम यादव का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हंगामा करने वालों में पूर्व प्रबंधक रामनिवास, सुरेश, सचिन, अजय, तेजपाल, अरूण, वीरेंद्र, अशोक प्रधान, कृष्णपाल, अजय कुमार, सुरेंद्र दत्त वशिष्ठ, सतेंद्र चौहान, श्रीचंद, प्रदीप कुमार, धीरज कुमार, संजय सिंह, हरीश दत्त शर्मा, संजीव शर्मा, मांगेराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
प्रधानाचार्य ने चार छात्रों के नाम काटे
अमीनगर सराय। प्रधानाचार्य ठाकुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी कक्षा 11 के छात्र मोनू, सुहेल, सादाब और कक्षा आठ के छात्र अफसान के नाम कालेज से काट दिए हैं। उन्होने गत बृहस्पतिवार को सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दे दी थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
-------------------
कालेज नहीं पहुंची छात्राएं
अमीनगर सराय। आदर्श इंटर कालेज डौला की छात्राएं छेड़छाड़ की घटना के बाद से भयभीत हैं। शुक्रवार को अधिकतर छात्राएं कालेज भी नहीं आई। अभिभावकों का कहना है कि कालेज के बाहर छात्राएं सुरक्षित नहीं है। पुलिस छात्राओं की सुरक्षा करें।


-पुलिस की लापरवाही करा ना दे बवाल
अमीनगर सराय। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही गांव में बड़ा बवाल करा सकती है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव व्याप्त है। लेकिन पुलिस मामले को हल्के में ले रही है। पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि शुक्रवार सुबह ग्रामीण चौकी पर पहुंचे तो वहां चौकी इंचार्ज नहीं मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज को बुलाया गया। लेकिन वह बुलाने के बाद भी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed