{"_id":"5b48f6cc4f1c1b43748b471e","slug":"61531508428-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को चार दिन तक बंधक बनाया
- बेटा न होने पर यातनाएं देने का आरोप
बागपत। बेटा पैदा न होने पर विवाहिता को चार दिनों तक बंधक बनाकर ससुराल वालों ने घोर यातनाएं दीं। सूचना परिजन ससुराल पहुंचे और महिला को बंधन मुक्त कराकर कोतवाली ले गए। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
मुजफ्फरनगर जनपद के टिटौड़ा गांव निवासी राजवीर सिंह ने अपनी बेटी मंजू देवी की शादी तीन जून 2015 में अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी कुलदीप पुत्र जयचंद के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने लगे। अब उसके दो बेटियां है। बेटा पैदा न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की गई। ससुराल वालों ने फिर से दहेज का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब मंजू ने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो चार दिन पहले उसे कमरे में बंधक बनाकर ससुराल वालों ने घोर यातनाएं दी। चार दिनों से कमरे में बंद कर भूखा प्यासा रखा। पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को इसकी सूचना दी। मायके वाले महिला की ससुराल पहुंचे और उसे बंधन मुक्त कराया। ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। परिजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे और पति, सास, जेठ, देवर समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।