फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को दबोचा

पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को दबोचा

Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को दबोचा
बागपत।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर आठ दिन पहले घिटौरा अंडर पास के नजदीक विद्युत कर्मचारियों से हुई चार लाख रुपये की लूट का खुलासा किया। जबकि गैंग लीडर समेत दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई नगदी, मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त तीन तमंचे और बाइक बरामद की।
एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि 19 जून 2018 को सात-आठ बदमाशों ने घिटौरा अंडर पास के नजदीक पिस्टल दिखाकर 33/11 विद्युत उपकेंद्र प्रथम पाली लोनी के कर्मचारी जितेंद्र सिंह और उसके साथियों ने चार लाख रुपये, बैग, रसीद बुक, मशीन, मोबाइल लूट ली । विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इस मामले में जितेंद्र सिंह ने खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । इसके खुलासे के लिए खेकड़ा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच बागपत की टीमें लगी। मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। टीम ने विमल पुत्र अशोक निवासी आजाद एंक्लेव पूजा कॉलोनी ट्रोनिका सिटी, लोनी गाजियाबाद, मनीष उर्फ भोटा पुत्र महते, रोहित उर्फ मंत्री पुत्र सुरेंद्र उर्फ सल्लर, प्रवेश उर्फ भालू पुत्र शिवमोहन निवासी घिटौरा, राजे उर्फ मुन्ना पुत्र भीम पहलवान निवासी अगरौला थाना ट्रोनिका सिटी, लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। जबकि गैंग का लीडर मोहित उर्फ शेरा और मनीष उर्फ खुशी उर्फ फूसी निवासी अगरौला जनपद गाजियाबाद भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंग लीडर मोहित उर्फ श्ेारा के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई । मोहित और मनीष के कहने पर उन्होंने घिटौरा अंडर पास के नजदीक घिटौरा-अगरौला मार्ग पर विद्युत निगम के कर्मचारियों से पिस्टल और तमंचा दिखाकर 3.50 लाख रुपये समेत अन्य सामान लूट लिया । विरोध करने पर उनकी बटों से पिटाई की। लूट के बाद सभी अगरौला और घिटौरा की तरफ भाग गए। लूटा गया सभी सामान मोहित उर्फ शेरा अपने साथ ले गया । पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 1.70 लाख रुपये, तीन मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त 315 बोर के तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस फरार गैंग लीडर की तलाश में लगी है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित उर्फ शेरा ने बनाई योजना
बागपत। पकड़े गए बदमाश विमल ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना मोहित उर्फ शेरा है। 19 जून को वह पिलाना के पास था। शेरा ने उसे फोन कर घिटौरा बुलवाया। लूट की योजना बनाई। विद्युत कर्मचारियों से लूट करने के बाद घिटौरा और अगरौला की तरफ भागे। 24 जून को मोहित उर्फ शेरा ने अगरौला अपने घर पर बुलाकर सभी हिस्से में आए रुपये का बटवारा कर दिया। उसके हिस्से में 80 हजार रुपये आए। राजे, मनीष और रोहित उर्फ मंत्री को 25-25 हजार रुपये दिए।

गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए की लूट
बागपत। पकड़े गए विमल ने बताया कि उसे गर्लफ्रेंड से लव मैरिज करनी थी। गर्लफ्रेंड के लिए ही उसने लूट की घटना को अंजाम दिया। एक माह बाद उसकी शादी थी। वह डीजे का काम करता है। उस पर ट्रोनिका सिटी और खेकड़ा थानों में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, डकैती एवं गैंगेस्टर के छह मुकदमे दर्ज हैं।

विभिन्न थानों में दर्ज हैं मुकदमे
बागपत। पकड़ा गया राजे उर्फ मुन्ना कक्षा 11वीं का छात्र है। उस पर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद और खेकड़ा थाने मेें लूट के दो मुकदमे दर्ज हैं। प्रवेश उर्फ भालू एयरटेल मोबाइल कंपनी में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत था। उस पर थाना इकोटेक गौतमबुद्धनगर में धारा 307 और खेकड़ा में लूट के मुकदमे दर्ज हैं। रोहित उर्फ मंत्री कक्षा 10 का छात्र है। मनीष पशु व्यापारी है।


मकान की छत से कूद भागा गैंग लीडर
बागपत। पुलिस ने बताया कि खेकड़ा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम सोमवार को गाजियाबाद के अगरौला में गैंग लीडर मोहित उर्फ शेरा को पकड़ने गई । टीम पर महिला ने हमला बोल दिया । इसी दौरान आरोपी शेरा मकान की छत से कूद कर भागने में सफल रहा। उसके पैर में चोट आई है। टीम ने किसी के ऊपर कोई गोली नहीं चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed