{"_id":"5aad7ea84f1c1b4d0a8b57a5","slug":"61521319592-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)
सराय कस्बे में शुक्रवार की रात में पीएसी के रिटायर्ड दरोगा को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में से लिया। पिलाना से घायल को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया।
अमीनगर सराय कस्बे में शुक्रवार की रात में करीब आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पीएसी के रिटायर्ड दरोगा बुद्ध प्रकाश पुत्र ब्रहम सिंह को गोली मार घायल किया। घायल को पिलाना सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। देर रात इस मामले में घायल के चचेरे भाई देवेंद्र यादव ने बदमाशों के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन उनसे भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली वहीं देर रात घायल बुद्ध प्रकाश को जिला अस्पताल से मेरठ के रेफर किया। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।